PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही गांव की 11 महिलाएं पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही गांव की 11 महिलाएं पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार
लखनऊ 07 जुलाई 2024 - केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों को आवास का सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है। इस मदद के सहारे गरीब लोग अपने रहने के लिए आवास का निर्माण करते हैं। लेकिन पीएम आवास से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी के महाराजगंज जिले में लोगों के घर तो नहीं बने उल्टा उनके घर ही टूट गए।

दरअसल, यूपी के जिले महाराजगंज में पीएम आवास की मिलने वाली पहली किस्त को पाते ही 11 महिलाएं अपने पति ‌को छोड़कर प्रेमी संग भाग गईं हैं। इन महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत 40 हजार की पहली किस्त मिली थी। इसके बाद पीड़ित पति और परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट में छपी‌ रिपोर्ट के मुताबिक महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के कुल 108 गांवों में वर्ष 2023-24 में 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था। इसमें से लगभग दो हजार से अधिक लाभार्थियों का आवास पूरा भी हो चुका है। इसी के तहत 11 महिला लाभार्थियों के खाते में भी आवास की पहली क़िस्त भेजी गई थी। क़िस्त मिलते महिलाएं अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं।

वहीं इन महिलाओं के पति अब तनाव में हैं। किस्त लेकर भागी महिलाओं के पति ने अधिकारियों से पत्नी के खाते में दूसरी क़िस्त न भेजने की गुहार लगाई है। पति को इस बात का डर सता रहा है कि क़िस्त की रकम वसूलने का नोटिस कहीं उनके नाम न जारी हो जाए। उन्हें उम्मीद थी कि सरकारी मदद से घर बन जाएगा, लेकिन घर बनने से पहले की उनकी गृहस्थी ही उजड़ गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH