विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज , इस युवती ने दर्ज कराया रेप का मामला ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज , इस युवती ने दर्ज कराया रेप का मामला ,,
भदोही 18 अक्टूबर 2020 - उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है.

भदोही के गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों पर रेप का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया गया है कि साल 2014 से विजय मिश्रा उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. उत्तर प्रदेश से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. आरोप लगाने वाली लड़की के मुताबिक साल 2014 में विजय मिश्रा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पहली बार उसका शारीरिक शोषण हुआ. इसके बाद वो बुलाकर शोषण करने के साथ ही फोन पर भी अश्लील बातें करता था. इसके अलावा किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था.

विजय मिश्रा के अलावा विष्णु मिश्रा और विकास मिश्रा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. वहीं एफआईआर में पीड़िता लड़की ने कहा है, 'साल 2014 में विजय मिश्रा ने अपने यहां गायन का कार्यक्रम कराने के लिए बुलाया था. जब कार्यक्रम के लिए मैं पहुंची और अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी वक्त विजय मिश्रा कमरे में आ गए और मुझे डरा धमकाकर मेरा शारीरिक यौन शोषण किया पीड़िता ने बताया इसके बाद मुझे जान से मरवा देने की धमकी भी दी गई. इसके बाद नौकरी के बहाने से 2015 में इलाहाबाद अल्लापुर बुलाया और वहां भी मेरा शारीरिक शोषण किया. मेरा वीडियो क्लिप भी उसने रखा हुआ है. वहीं विजय मिश्रा के बड़े-बड़े अपराधों से संबंध होने के कारण वो डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता सकी।

बता दें कि बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पहले से ही प्रशासन की नजरों में है. रेप का केस दर्ज होने से पहले विधायक के खिलाफ मकान और कंपनी पर कब्जा करने समेत कई अन्य मामले भी दर्ज हैं. इस साल अगस्त के महीने में विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा से गिरफ्तारी किया गया था.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH