कथावाचक को लगा ऑनलाइन गेम खेलने की लत , दोस्तो से उधार लिए लाखो रुपये , फिर हुआ यह कांड

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कथावाचक को लगा ऑनलाइन गेम खेलने की लत , दोस्तो से उधार लिए लाखो रुपये , फिर हुआ यह कांड
वृंदावन 06 जुलाई 2024 - जबलपुर के कथावाचक को कुछ युवकों ने उधार के विवाद में बंधक बना लिया। बहन की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में युवकों को गिरफ्तार कर कथावाचक को छुड़ा लिया। आरोपितों से दो कार व मोबाइल फोन व कथावाचक से लूटे 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं। कथावाचक ने युवकों से सात लाख रुपये उधार लिए थे। यह रकम वह ऑनलाइन गेम में हार गए थे।

वृंदावन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जबलपुर निवासी सिद्धार्थ पांडे कथावाचक हैं। उनका वृंदावन आना-जाना रहता था। यहां उनकी पहचान ओडिशा के युवक मुकुंद से हुई। पैसा कमाने की ललक में उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू कर दिया। पहले पैसे कमाए तो लालच जाग गया। अधिक कमाने को मुकुंद से सात लाख रुपये उधार ले लिए।

शुरुआत में फायदा होने पर वह मुकुंद को रकम देते रहे, लेकिन बाद में सात लाख रुपये गेम में हार गए। मुकुंद ने रुपये मांगे तो देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मुकुंद ने रुपये वापस पाने को अपने साथियों के साथ सिद्धार्थ के अपहरण की योजना बनाई। उसने गुरुवार को कथावाचक सिद्धार्थ पांडे को बातचीत के लिए बुलाया। यहां एक गेस्ट हाउस में रखकर उनके साथ मारपीट की और एक लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाया।

सिद्धार्थ के कहने पर स्वजन ने मुकुंद के मोबाइल पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी सिद्धार्थ को दूसरे जगह ले गए, वहां सिद्धार्थ व उसके दो साथी अमित व दीपक को बंधक बना लिया। घर से बाकी रुपये मंगवाने का दबाव बनाया।

सिद्धार्थ ने रुपये मंगवाने के लिए मुकुंद का मोबाइल मांगा और अपने घर पर वॉट्सएप पर रिसोर्ट की लोकेशन भेज दी। सिद्धार्थ की बहन साक्षी पांडे ने कोतवाली प्रभारी को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपित मुकुंद शर्मा , दिगंबर उर्फ हुड्डा ,  राम गोपाल और संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH