छत्तीसगढ़ - कोयला ब्यापरियो के बीच गैंगवार , 200 से अधिक राउंड चली गोलियां , कई घायल , इलाके में दहशत का माहौल

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयला ब्यापरियो के बीच गैंगवार , 200 से अधिक राउंड चली गोलियां , कई घायल , इलाके में दहशत का माहौल
रायगढ़ 06 जुलाई 2024 - दो कोयला कारोबारियों के बीच ओडिशा के गर्जनबहाल में गैंगवार हो गया। घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगीर तहसील में स्थित कोलवाशरी में हुआ। दोनों पक्ष ने एक -दूसरे की पर 200 से अधिक राउंड हवाई फायरिंग की। घटना से ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में हड़कंप है। 

गैंगवार के दौरान कोलवाशरी के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों व आफिस में तोड़फोड़ तो गई। आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिनका रायगढ़ व ओडिशा के अस्पतालों में उपचार हो रहा है। गैंगवार रायगढ़ के दो कोयला कारोबारी भरत और बंटी के बीच हुआ है। दोनों कारोबारियों में लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रार है। दोनों पूर्व में पार्टनर थे।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर अनुविभाग के गर्जनबहाल में कोलवाशरी है। यहां गुरुवार की देर शाम को दो पक्षों के बीच गैंगवार की स्थिति निर्मित हो गई। मारपीट और हंगामें के बीच 200 राउंड हवाई फायरिंग की गई। बताया गया कि लगभग 30 गाड़ियों में 150 हथियार बंद लोग गर्जनबहाल कोलवाशरी पहुंचे थे। हमलावरों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया। दहशत फैलाने की नियत से मौके पर हवाई फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना पर सुंदरगढ़ पुलिस जांच में जुटी है। सुंदरगढ़ जिले के SDOP हिमांशु बेहरा और आदित्य महाकुर, थाना प्रभारी टाउन थाना अपनी टीम के साथ देर रात रायगढ़ पहुंच गए हैँ।

रायगढ़ के दोनों कोल व्यापारी भारत अग्रवाल और रवि गुप्ता के बीच कोलवाशरी के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में है। बावजूद इसके कब्जे को लेकर अक्सर दोनों गुटों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। मौजूदा समय में कोलवाशरी भारत रोड़ कैरियर के कब्जे में है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में चर्चित कोल व्यापारी बंटी डालमिया और अनूप बंसल का हाथ है। 

इस मामले में सुंदरगढ़ के SDOP हिमांशु बेहरा का कहना है कि पुलिस को शाम 5-6 बजे के बीच सूचना मिली थी कि कोलवाशरी विवाद में दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट हुई है। इस दौरान राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। घायलों का बयान लेने टीम रायगढ़ आ गई है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH