जाने कौन है 'भोले बाबा' जिनके सत्संग मची भगदड़ में चली गई 100 से अधिक श्रद्धालुओं की जान

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जाने कौन है 'भोले बाबा' जिनके सत्संग मची भगदड़ में चली गई 100 से अधिक श्रद्धालुओं की जान
हाथरस 02 जुलाई 2024 - उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सिकंदराराऊ थाने के फुलवरिया में सत्संग में भगदड़ मचने से 150 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

यह सत्संग ‘भोले बाबा’ का बताया जा रहा है. इस सत्संग में हजारों की तादाद में भीड़ जुटी थी. अचानक सत्संग में भगदड़ मच गई. चारों ओर चीख-पुकार मचने लगी. अब ये भी सवाल है कि वहां इतनी भीड़ जुटी तो वहां के डीएम और एसपी ने आयोजन समिति संग मिलकर सुरक्षा के क्या-क्या इंतजाम किए थे. इस आयोजन क़ी सूचना हाथरस को थी या नहीं?

जानकारी सामने आई है कि महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है. इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे. भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी।

भोले बाबा’ का असली नाम नारायण साकार हरि बताया जा रहा है. सत्संग में ये बाबा कहते हैं कि मैं पहले IB में नौकरी करता था. अपने भक्तों के लिए छोड़ आया था. दो साल पहले भी जब देश में कोराेना की लहर चल रही थी, उस समय यूपी के फर्रुखाबाद में मई, 2022 में इनके सत्संग का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन ने सत्संग में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाते हुए 50 हजार से अधिक लोग सत्संग में शामिल हुए थे. यहां उमड़ी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई. उस समय भी जिला प्रशासन ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बताया जा रहा है कि नारायण साकार हरि एटा जिले बहादुर नगरी गांव के निवासी हैं. अध्यात्म की दुनिया में आने से पहले वह गुप्तचर विभाग में थे. नारायण साकार अपनी पत्नी के साथ सत्संग करते हैं. इनके सत्संग को ‘मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम’ कहा जाता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH