सत्संग में मची भगदड़ , दब कर 70 श्रद्धालुओं की मौत , 150 अधिक घायल , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सत्संग में मची भगदड़ , दब कर 70 श्रद्धालुओं की मौत , 150 अधिक घायल , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
हाथरस 02 जुलाई 2024 - हाथरस के रतिभानपुर में मंगलवार का दिन अमंगलकारी रहा. यहां प्रवचन करने वाले भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 60 से 70 लोगों के मौत हो गई है. जबकि आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हालांकि एटा अस्पताल में 27 शव पहुंच चुके हैं. घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।

इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला शकुंतला ने बताया कि भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग खत्म होने के बाद लोग एकसाथ बाहर की ओर निकले तो भगदड़ मच गई. पास में एक नाला था, भगदड़ के बाद लोग नाले में एक के ऊपर एक गिरते चले गए।

प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला ने बताया कि भगदड़ के दौरान पहले आगे वाले लोग नाले में गिरे और फिर उनके ऊपर पीछे वाले लोग गिरते चले गए।

भगदड़ को लेकर आयोजन समिति से जुड़े महेशचंद्र ने आजतक को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि हमने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर कार्यक्रम करवाया था. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे, जब कार्यकम खत्म हुआ तब भगदड़ हुई. प्रशासन की कमजोरी से हादसा हुआ. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कीचड़ में लोग एक के ऊपर एक गिरते रहे, कोई संभालने वाला नहीं था।

यहां 13 साल बाद कार्यक्रम हुआ था. हमारे पास 3 घंटे की परमिशन थी. 1.30 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद भगदड़ मची. महेशचंद्र ने कहा कि प्रशासन को अनगिनत श्रद्धालुओं के आने की जानकारी दी गई थी. लेकिन यहां एंबुलेंस नहीं थी. उन्होंने कहा कि करीब 12 हजार सेवादार थे. एक लाख श्रद्धालु थे. हमने कई स्तर पर पूरे इंतजाम किए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH