नर्सिंग की छात्रा के साथ ऑटो में गैंगरेप , सुनसान जगह पर तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नर्सिंग की छात्रा के साथ ऑटो में गैंगरेप , सुनसान जगह पर तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
मिर्जापुर 30 जून 2024 - मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव के पास नर्सिंग की छात्रा से ऑटो में चालक समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी छात्रा के 24 हजार रुपए भी छीनकर भाग निकले। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर और बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

अदलहाट के एक गांव की 22 वर्षीय युवती दिल्ली स्थित एक कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा है। तहरीर के मुताबिक वह 25 जून को दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर वाराणसी पहुंची। टेंगरा मोड़ से घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी कि तभी एक ऑटो चालक उसके पास पहुंचा। ऑटो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। छात्रा ने अदलहाट जाने की बात कही तो वह तैयार हो गया। कुछ चलने के बाद चालक ने रास्ता बदल दिया।

जमालपुर के जयपट्टी गांव के पास एक सुनसान स्थान पर ऑटो को रोककर तीनों ने ऑटो में ही गैंगरेप किया। छात्रा के 24 हजार रुपए भी छीनकर भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। 

थाना प्रभारी रविभूषण मौर्य ने बताया कि परिजनों के साथ थाने पहुंचकर छात्री ने उसी रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 28 जून को छात्रा का 164 में बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद गैंगरेप की धारा की बढ़ाई गई। 

शनिवार को श्रुतिहार गांव पुल के पास से आरोपी जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ डब्लू, जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू और बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH