छत्तीसगढ़ - थाने में पति-पत्नी और प्रेमिका आपस मे भिड़े , विवाद के दौरान पत्नी ने थाने में खाया जहर

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थाने में पति-पत्नी और प्रेमिका आपस मे भिड़े , विवाद के दौरान पत्नी ने थाने में खाया जहर
बिलासपुर 28 जून 2024 - सिविल लाइन थाने में पति, पत्नी और पति की प्रेमिका के बीच लव ट्रायंगल को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इस दौरान थाने में ही महिला ने जहर खा लिया, जिसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने लगा और पुलिसकर्मी उसे देखते रहे. किसी ने उसे रोकने या बचाने की कोशिश नहीं की. जब बात बिगड़ने लगी तो तड़पती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी भागते नजर आए. हालांकि अधिकारी महिला द्वारा पहले से जहरीला पदार्थ खाकर थाना आने की बात कह रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, किशन पटेल की शादी कुछ माह पहले ही धृति से हुई थी. इसके कुछ दिन बाद प्रियंका रजक और किशन के बीच प्रेम संबंध बन गया. जैसे ही इस बात की भनक धृति को लगी, उसने अपने पति पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसी विवाद के दौरान आज पति-पत्नी और पति की प्रेमिका तीनों सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां थाने में ही पत्नी और प्रेमिका के बीच विवाद शुरू हो गया।

पुलिस द्वारा समझाइश नहीं दिए जाने और बीच बचाव नहीं करने से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस के सामने ही जहर खा लिया और तड़पने लगी, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में CSP उमेश गुप्ता का कहना है कि सिविल लाइन थाना में धारा 376 के आरोपी को थाना बुलाया गया था. उसके साथ आई उसकी पत्नी पहले से ही कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आई थी. पुलिस की पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH