डबल इंजन की सरकार राज्य में करने जा रही है पूर्ण शराबबंदी , अब शराब पीना और बेचना दोनो होगा गुनाह

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डबल इंजन की सरकार राज्य में करने जा रही है पूर्ण शराबबंदी , अब शराब पीना और बेचना दोनो होगा गुनाह
भुवनेश्वर 27 जून 2024 - देश के कई राज्यों में पूर्णतः शराबबंदी की मांग तेजी से हो रही है, लेकिन राजस्व का बड़ा हिस्सा इसी से आता है जिसके चलते किसी भी राज्य की सरकार फैसला नहीं ले पा रही है। लेकिन इस बीच ओडिशा की भाजपा सरकार शराबबंदी को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। ओडिशा सरकार प्रदेश में शराबबंदी करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मंत्री ने दी है।

ओडिशा सरकार के मंत्री नित्यानंद ने कहा है कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि राजस्व नुकसान के डर से शराब की बिक्री को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। 

गोंड ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निषेध दिवस के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शराब की लत के कारण समाज प्रदूषित हो रहा है। कई राज्यों में सरकारी स्तर पर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमारी सरकार भी ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आबकारी व अन्य विभागों से इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम चरणबद्ध तरीके से ओडिशा को शराब मुक्त बनाने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि कई बार पूरे देश में शराब बैन करने की कोशिशें की गईं, लेकिन शराब पर पूरी तरह बैन लगाना संभव नहीं है। इसके 2 कारण सामने आए हैं। एक शराब पर बैन लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। राज्य सरकार को कम रेवेन्यू होता है तो केंद्र सरकार का रेवेन्यू भी घट जाता है। दूसरा, शराब पर प्रतिबंध लगने से दूसरे राज्यों से इसकी तस्करी होने लगती है, जबकि देश में किसी भी चीज की तस्करी बैन है और कानून के तहत अपराध है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH