बड़ी खबर - मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे , हावड़ा- दिल्ली रेलमार्ग हुआ बाधित

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे , हावड़ा- दिल्ली रेलमार्ग हुआ बाधित
प्रयागराज 26 जून 2024 - दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज जंक्शन के पास बुधवार शाम एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से नीचे उतर गए। मालगाड़ी कानपुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही थी। डाउन ट्रैक पर हुए इस घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हावड़ा- दिल्ली के रूट की ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलने पर आला अधिकारी, तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव काम में जुट गए।

गैस किट की मदद से पटरी से उतरे वैगनों को काटकर अलग किया गया। एक हिस्से को प्रयागराज जबकि दूसरे को छिवकी की ओर भेजा गया। उधर, गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस को दूसरी लाइन से पास दिया गया। 

इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव टीम पहुंच गई। दिल्ली-हावड़ा रूट के डाउन ट्रैक पर हुए इस हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत की बात सामने नहीं आई है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, "आज प्रयागराज में खाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के कारण बाधित रेल मार्ग को साफ किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH