चाय में नशीली दवा मिला कर विवाहिता का बनाया अश्लील वीडियो , फिर बार बार करने लगा यह डिमांड ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चाय में नशीली दवा मिला कर विवाहिता का बनाया अश्लील वीडियो , फिर बार बार करने लगा यह डिमांड ,,
सूरत 16 अक्टूबर 2020 - गुजरात के सूरत जिले के पूणा गांव में रहने वाली राजस्थान की एक महिला को पहले तो उसके रिश्तेदार ने बेहोशी की दवा पिलाई, फिर छेड़छाड़ करते हुए वीडियो भी बना लिया। वीडियो की आड़ में आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। सूरत आने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान के बाडमेर जिले की रहने वाली महिला अपने पति, बेटी और दो बेटों के साथ पूणागांव में रहती है। पति फल का कारोबार करता है। वर्ष 2018 में महिला परिवार के साथ राजस्थान अपने गांव गई थी। उसने अपने रिश्तेदार दिलीप पुत्र बंशीलाल वैष्णव को बताया कि उसकी कमर में दर्द है। दिलीप ने कहा कि उसके पास दवा है। दिलीप दवा लेकर उसके घर आया और कहा कि इसे चाय में मिलाकर पी लो।  

महिला उसे पीते ही बेहोश हो गई तो दिलीप छेड़छाड़ करने लगा। उसने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। दिलीप मोबाइल पर चैटिंग करने के लिए भी दबाव डाल रहा था। महिला सूरत आ गई तो आरोपी दिलीप फोन करके राजस्थान बुलाने लगा। राजस्थान न आने पर वीडियो वायरल करके बदमान करने की धमकी देने लगा। महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से फोन करने लगा। आरोपी सात अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा था। सूरत आने के बाद महिला ने पूणा गांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

पूणा गांव थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह गडरिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी राजस्थान में है। एक-दो दिन में पुलिस की टीम को राजस्थान रवाना किया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके सूरत ले आएगी। इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH