पार्क में नव विवाहित जोड़े की गोली मार कर हत्या , दो महीने पहले ही कि थी लव मैरिज

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पार्क में नव विवाहित जोड़े की गोली मार कर हत्या , दो महीने पहले ही कि थी लव मैरिज
हिसार 24 जून 2024 - हरियाणा के हिसार में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक नव विवाहित जोड़े की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के वक्त नव विवाहित जोड़ा लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा हुआ था. यह वारदात हिसार के हांसी में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कौन हैं।

चूंकि दो महीने पहले ही युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था, इसलिए पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग के एंगल से भी देखने की कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक हांसी में ही रह रहे युवक और युवती सोमवार की सुबह करीब नौ बजे लाला हुकुम चंद जैन पार्क में आकर बैठे थे. इतने में दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और युवक और युवती को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने इनके ऊपर कुल 7 फायर किए. इसमें से तीन या चार गोलियां इन्हें लगी है।

युवक की पहचान हिसार जिले के के गांव बड़ाला निवासी तेजवीर के रूप में हुई है जबकि युवती की पहचान हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक तेजवीर नोएडा की कंपनी में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही गांव आया था. उसने मीना के साथ दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि दोनों के परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH