बच्चे पैदा करने के लिए गैर मर्दों के साथ सोने के लिए पत्नी को किया मजबूर , अब पति जाएगा जेल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बच्चे पैदा करने के लिए गैर मर्दों के साथ सोने के लिए पत्नी को किया मजबूर , अब पति जाएगा जेल
कोलकाता 23 जून 2024 - वंश बढ़ाने की चाह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दूसरों से जबरन शारीरिक संबंध बनवाया। पत्नी दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराने थाने गई तो पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने मामले पर सुनवाई करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले पर रिपोर्ट मांगी है। मामले पर अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

अदालत सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके की है। वहां रहने वाले एक दंपती थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। उनकी दो संतानों की थैलेसीमिया से कम उम्र में मौत हो गई थी। उसके बाद पत्नी फिर से गर्भ धारण नहीं करना चाहती थी, जबकि पति अपना वंश बढ़ाना चाहता था। इस खातिर उसने अपने परिचित ऐसे तीन लोगों को चुना, जो थैलेसीमिया से पीड़ित नहीं थे।

पहले के साथ पत्नी का जबरन सहवास कराने पर जब वह गर्भवती नहीं हुई तो दूसरे और फिर तीसरे के साथ ऐसा करने के लिए मजबूर किया।

न्यायाधीश सिन्हा ने पुलिस से सवाल किया कि आरोपी पति को हिरासत में क्यों नहीं लिया गया? इतने गंभीर आरोप को हल्के में क्यों लिया गया? न्यायाधीश ने बारुईपुर थाने का विगत 12 व 13 जून का CCTV फुटेज भी संरक्षित करने को कहा है। महिला उक्त दो दिन वहां प्राथमिकी दर्ज कराने गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH