10 साल तक बड़ी बेटी से बुझाते रहा हवस की प्यास , छोटी बेटी के जवान होते ही उस पर भी बिगड़ी नियत , फिर हुआ यह
उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
फतेहपुर 22 जून 2024 - बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बाप अपनी ही बड़ी बेटी को 10 साल तक हवस का शिकार बनाता रहा. इतने में भी जी नहीं भरा तो छोटी बेटी को अकेली देख जबरदस्ती करने लगा. लड़की ने पूरी बातें अपनी बड़ी बहन को बताई. जब बड़ी बेटी ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है।
आरोप है कि एक बाप अपनी नाबालिग बड़ी बेटी से 8 साल की उम्र से ही रेप करता रहा. बेटी जब भी विरोध करती तो उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था. इसके बाद छोटी बेटी को जब हवस का शिकार बनाना चाहा तो बड़ी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (16 वर्षीय) ने बताया कि वह दोनों बहनें हैं. जब वह 5 साल की थी तभी गंभीर बीमारी के चलते मां की मौत हो गई थी. पिता शराब पीने का आदी है. पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 10 वर्षों से लगातार पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा है. विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था।
बड़ी बेटी ने बताया कि बीते दिनों नशे की हालत में पिता उसकी छोटी बहन (14) से छेड़छाड़ कर दरिंदगी का प्रयास करने लगा. यह देख बड़ी बेटी ने विरोध किया तो दोनों के साथ जमकर मारपीट करते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली. पिता से परेशान होकर दोनों बेटियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
















