सामान लेने किराना दुकान गई नाबालिग के साथ गैंगरेप , दुकान के भीतर तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सामान लेने किराना दुकान गई नाबालिग के साथ गैंगरेप , दुकान के भीतर तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
भदोही 22 जून 2024 - भदोही में दुकान पर सामान लेने आई किशोरी के साथ दुकानदार और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही वीडियो भी बनाया। किसी को न बताने की धमकी भी दी। डरी सहमी किशोरी ने किसी को बताया नहीं। इसी बीच उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक जून को किशोरी गांव स्थित किराना की दुकान पर आलू प्याज लेने के लिए गई थी। दुकान पर मौजूद दुकानदार के साथ उसके दो साथी किशोरी को जबरन बगल स्थित कमरे मे खींच ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ रेप किया और ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना लिया। 

किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को जानकारी देने का अंजाम बुरा होगा। डरी सहमी किशोरी ने इसकी जानकारी किसी को नही दी। इधर
युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो हैरान रह गए। 

पीड़िता के पिता ने शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस से गुहार लगाई गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दुकानदार आयुष व उसके साथी नमन व अरशद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH