OYO हॉटल के कमरे में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
OYO हॉटल के कमरे में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
संभल 21 जून 2024 - संभल में सदर कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में गुरुवार देर रात प्रेमी और प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी है। होटल के मैनेजर अमित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह युवक और युवती ने कमरा लिया था। दोनों ने अपनी आईडी भी जमा कराई थी। दोनों को रात करीब 11 बजे कमरा खाली करना था। रात दस बजे के बाद वह दोनों से यह पूछने गया था कि वो कब तक कमरा खाली कर देंगे। घंटी बजाने और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। 

उसने सीढ़ी लगाकर अंदर झांका तो युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। नजारा देख उसके होश उड़ गए। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह युवती घर से पार्लर जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो तलाश किया और फोन भी लगाया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका था।

परिजनों ने बताया कि युवक की उनके मोहल्ले में रिश्तेदारी है। वह अक्सर आता रहता था, लेकिन युवती से उसके संपर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH