छत्तीसगढ़ - युवतियों से देह ब्यापार कराने वाली तीन महिला गिरफ्तार , पूछताछ में किया यह खुलासा

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवतियों से देह ब्यापार कराने वाली तीन महिला गिरफ्तार , पूछताछ में किया यह खुलासा
बिलासपुर 20 जून 2024 - पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वाली 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं शहर के सार्वजनिक जगहों पर ग्राहक तलाशती थीं। जिससे परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, वीआईपी इलाके छत्तीसगढ़ भवन और कोन्हेर गार्डन के पास महिलाओं और युवतियों का गैंग है, जो सैक्स रैकेट चलाती है। महिलाएं यहां बैठकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक तलाशती रहती हैं। उनकी इस हरकतों से मोहल्ले की महिलाएं और युवतियां परेशान होती हैं। आसपास का माहौल खराब हो रहा है। आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत महिलाओं ने एसपी रजनेश सिंह से की थी।

जिसके बाद उन्होंने एक्शन लेते हुए ASP गरिमा द्विवेदी को टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान तीन महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो देह व्यापार में लिप्त हैं। इस पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, गार्डन और सार्वजनिक जगहों पर देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के सक्रिय होने की शिकायत मिली थी। इस पर संवेदनशील जगहों पर नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रक्षा टीम को भी निर्देशित किया गया है। अब रक्षा टीम शिकायत मिलते ही संबंधित जगहों पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH