छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने फोन नही उठाने पर CMO को दी माँ-बहन की गाली , बच्चे और महिलाएं इस ऑडियो को ना सुने तो बेहतर

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 19-06-2024 7:40:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता ने फोन नही उठाने पर CMO को दी माँ-बहन की गाली ,  बच्चे और महिलाएं इस ऑडियो को ना सुने तो बेहतर
GPM 19 जून 2024 - भाजपा नेता की दबंगई का ऑडियो सामने आया है. कथित रूप से उक्त भाजपा नेता ने CMO को जमकर गालियां दी. जिसके बाद CMO ने पुलिस से शिकायत की है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें फोन पर गाली-गलौच सिर्फ इसलिए की कि वे उनका फोन नहीं उठा सके थे. ये पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही का है।

शिकायतकर्ता नारायण साहू वर्तमान में गौरेला मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के तौर पर पिछले तीन माह से पदस्थ है. उन्होंने GPM के जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया राठौर के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए थाना प्रभारी सेक्टर 06 भिलाई में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में CMO ने जिला भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ गाली गलौच और आफिस में घुसकर मारने की धमकी देने की बात कही है. जिसका आडियो भी CMO के द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

शिकायत में नारायण साहू ने बताया है कि घटना 9 जून रात की है उस वक़्त मैं अपने निज निवास भिलाई में था..मेरे मोबाइल पर फोन नंबर XXXXX83444 से काल आया. ट्रू कॉलर में कन्हैया राठौर के नाम से उक्त नम्बर प्रदर्शित हो रहा था. जैसे ही मैंने फ़ोन उठाया मुझे बिना किसी बातचीत के लगातार गालियां दी गई और मुझे मेरे ही कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शिकायतकर्ता CMO नारायण साहू का कहना है कि इस दुर्व्यवहार के बाद वे काफी डरे हुए है और भविष्य में किसी भी प्रकार अनहोनी घटना न हो इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए सेक्टर 06 भिलाई थाना प्रभारी के समक्ष लिखित आवेदन दिया है. हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ कोई भी FIR नहीं की है।

इस पूरे मामले में जब मीडिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष से भी बातचीत की तब उन्हें ऐसी किसी भी बातचीत करने से इनकार किया है और उनका कहना है कि उन्हें फंसाने के उद्देश्य से पुलिस से ये शिकायत की गई है, उन्होंने खुद पूरे मामले में पुलिस से जांच की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH