बड़ा रेल हादसा - एक्सप्रेस और मालगाड़ी में जबरजस्त टक्कर , कई लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश , 17-06-2024 6:24:51 PM
Anil Tamboli
बड़ा रेल हादसा - एक्सप्रेस और मालगाड़ी में जबरजस्त टक्कर , कई लोगो की मौत , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कोलकाता 17 जून 2024 - इस वक्त पश्चिम बंगाल से एक बड़े रेल हादसे की खबर निकल कर आ रही है यहां खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। इस घटना के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों की मौत भी हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह सियालदाह जा रही थी। ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। हादसा रंगा पानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। ट्रेन न्यू जलपाई गुड़ी से निकली ही थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर एक टीम भेजी है।

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9.30 बजे हुआ. ट्रेन नंबर 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई. इसके बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. पुलिस के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है. कई लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे के बाद रेस्क्यू टीमें और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों के रेस्क्यू में जुट गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH