मरवाही उप चुनाव , इस बड़ी पार्टी को लगा बड़ा झटका , दो पूर्व प्रत्यासियो ने पुरानी पार्टी छोड़ थामा ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मरवाही उप चुनाव , इस बड़ी पार्टी को लगा बड़ा झटका , दो पूर्व प्रत्यासियो ने पुरानी पार्टी छोड़ थामा ,,
रायपुर 15 अक्टूबर 2020 -  मरवाही विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी की पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते और ध्यान सिंह पोर्ते ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है. भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अर्चना पोर्ते 2018 में मरवाही से उम्मीदवार रहीं हैं, जबकि भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी ध्यान सिंह पोर्ते भी 2008 में मरवाही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

इन दोनों नेताओं ने आज प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी आर पी सिंह प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज तिवारी, अंसार जूनजानी के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है।

और 03 नवम्बर को होने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधानसभा उपचुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने का संकल्प लिया है. जबकि आज बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह का नामांकन दाखिल करने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे हुए हैं.

कांग्रेस प्रवेश करने के बाद अर्चना पोर्ते ने कहा कि आज मरवाही में फिर हमारे सामने चुनौती उपचुनाव है. पोर्ते ने जोगी परिवार पर करारा प्रहार करने हुए कहा कि यहां के लोग 20 साल से आदिवासियों का हक और अधिकार छीनकर बैठे हैं, जो कहते हैं हम आदिवासी हैं, जिन्होंने 20 साल से मरवाही का विकास नहीं किया. मरवाही की जनता के बारे में नहीं सोचा. जिन्होंने यहां के लोगों की भावनाओं के साथ खेला. जिनके मर्म को जिनके जज्बातों के साथ 20 साल तक उन्होंने ठगा, ऐसे लोगों को इस चुनाव में हम मरवाही से बाहर करेंगे.

उन्होंने ऋचा जोगी की जाति को लेकर भी हमला किया है. अर्चना का कहना है कि आदिवासी बनकर जो मरवाही की जनता, किसान और भोले भाले आदिवासी को ठग रहे हैं, उसका जवाब देने का समय आ गया है. इस बार मरवाही के उपचुनाव में अपने क्षेत्र से नेता को नहीं, बेटे को चुनेंगे और कांग्रेस को भारी बहुमत से मरवाही से जीत दिलाएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH