छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शोरूम में चोरों का धावा , सोने- चांदी के जेवरों सहित 09 लाख पार , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ज्वेलरी शोरूम में चोरों का धावा , सोने- चांदी के जेवरों सहित 09 लाख पार , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 14 जून 2024 - चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माहंस में चोरों ने ज्वेलरी शाप को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 09 लाख रुपये का सामान पार दिया। सुबह ज्वेलरी शाप के संचालक को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

हिर्री माइंस में रहने वाले पुष्पेंद्र देवांगन व्यवसायी हैं। घर से ही लगकर उनकी ज्वेलरी शाप है। इसके साथ ही वे साइकिल और इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान भी चलाते हैं। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे बुधवार की रात भोजन के बाद वे 11 बजे तक टीवी देख रहे थे। गुरुवार की सुबह जब वे जागे तो मकान के पीछे चैनल गेट का ताला टूटा था। चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया था।

चाेरों ने ज्वेलरी शाप के एक-एक दराज की तलाशी लेकर सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। इसके साथ ही गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी चकरभाठा थाने में दी। इस पर चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। 

घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH