बांग्लादेश से आई सलमा ने मीनू सक्सेना बनकर रेंजर की हड़पी करोड़ो की संपत्ति , मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बांग्लादेश से आई सलमा ने मीनू सक्सेना बनकर रेंजर की हड़पी करोड़ो की संपत्ति , मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
ग्वालियर 14 जून 2024 -  बांग्लादेश से आई सलमा नाम की महिला फर्जी दस्तावेज बनवाकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मीनू सक्सेना बनकर रहने लगी। फारेस्ट रेंजर पद से रिटायर हुए जिन बुजुर्ग की देखरेख के लिए उनके बेटों ने इस महिला को काम पर रखा था, उन्हीं के नाम का उपयोग करके फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनवा लिए।

जब बुजुर्ग का निधन हो गया तो खुद ही वसीयत भी तैयार कर ली। उनकी ढाई करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर दबंगों का कब्जा करा दिया। बैंक खातों में भी पत्नी बनकर सेंध लगाई। जब जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन लगाया, तब बुजुर्ग के बेटों को महिला की करतूत का पता लगा। अब उन्होंने ग्वालियर आकर FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के सदाशिव नगर में रहने वाले दीपक सक्सेना गुजरात में प्रशासनिक अधिकारी थे। स्वास्थ्य खराब रहने के चलते उन्होंने समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली। दीपक सक्सेना के भाई पहले विदेश में रहते थे, अभी पुणे में नौकरी कर रहे हैं। दीपक के पिता प्रेमनारायण सक्सेना फारेस्ट रेंजर के पद से रिटायर हुए थे।

दीपक ने कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाली बांग्लादेशी महिला सलमा को पिता की देखरेख के लिए ग्वालियर ले आए थे, क्योंकि दोनों भाई बाहर रहते थे। सलमा को लगा कि पिता यहां अकेले रहते हैं तो उसने उनके नाम का उपयोग का फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। खुद को मीनू सक्सेना पत्नी प्रेमनारायण सक्सेना लिखने लगी। 

इसके माध्यम से उसने पीएनबी, यूनियन बैंक और अन्य बैंकों में उनके खातों में सेंध लगा दी। प्रेमनारायण का निधन हो गया तो उसने फर्जी वसीयत के माध्यम से मुरैना स्थित उनकी ढाई करोड़ रुपये कीमत की 15 बीघा जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन किया, तब दीपक को धोखाधड़ी का पता लगा और वह ग्वालियर आए।

दीपक ने बताया कि सलमा पूरा सामान समेटकर कहीं भाग गई है। उसकी इस भूमिका में कुछ स्थानीय लोगों का भी हाथ होने का संदेह है। पुलिस उसका पता लगा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH