छत्तीसगढ़ - 13 साल की बेटी के साथ खुशबू शर्मा ने की खुदकुशी , खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम में डाली थी यह दो स्टोरी

धमतरी , 13-06-2024 7:00:18 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 13 साल की बेटी के साथ खुशबू शर्मा ने की खुदकुशी , खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम में डाली थी यह दो स्टोरी
धमतरी 13 जून 2024 - धमतरी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में मां और बेटी की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर में जुट गई है. पुलिस को शवों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मां-बेटी की आत्महत्या के पीछे की वजह भाई की मौत बताई जा रही है। मृतिका ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी भी पोस्ट की थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिव चौक का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम खुशबू शर्मा उम्र 38 साल और बेटी का नाम अंतरा शर्मा की उम्र 13 साल है. बताया जा रहा है कि मृतिका तलाकशुदा थी. वह अपनी मां के साथ धमतरी में रह रही थी. मृतिका खुशबू का एक भाई था आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्रा (28 वर्ष) जिसने पिछले साल 2023 को सितंबर महीने में किसी कारणवश कोटाभर्री के जंगल में पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. सन्नी घर में इकलौता कमाने वाला था, सन्नी की मौत से पूरा परिवार सदमे में था।

बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात खुशबू शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी पोस्ट की. पहली स्टोरी में उसने लिखा था, ‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार होता है.’ दूसरी स्टोरी में लिखा था, ‘तू आएगा ही नहीं तो तुझे बुलाऊं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाऊं कैसे.’ ये दो स्टोरी पोस्ट होने के बाद आज सुबह मां और बेटी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली।

इस आत्महत्या के बाद अब घर में केवल मृतिका खुशबू की मां ही बची है. बताया जा रहा है कि भाई की मौत से मृतिका काफी डिप्रेशन में थी और इसकी वजह से ही उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH