कल ही मोदी सरकार 3.0 में राज्य मंत्री पद मिला , लेकिन अब मंत्री पद छोड़ने की संभावना

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कल ही मोदी सरकार 3.0 में राज्य मंत्री पद मिला , लेकिन अब मंत्री पद छोड़ने की संभावना
तिरुवनन्तपुरम 10 जून 2024 - केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी, जिन्होंने रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी, उनके मंत्री पद छोड़ने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में एक क्षेत्रीय चैनल से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री पद नहीं मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही पद से मुक्त कर दिया जाएगा।

अपने मंत्री पद छोड़ने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिल्में साइन की हैं और उन्हें उन्हें करना है. सुरेश गोपी ने कहा, 'मैं त्रिशूर के सांसद के रूप में काम करूंगा.' सुरेश गोपी ने त्रिशूर संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की और केरल से भाजपा के पहले सांसद के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया. सुरेश ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) उम्मीदवार वी एस सुनीलकुमार को 74686 वोटों से हराया।

सुरेश गोपी जिस त्रिशूर सीट से जीते हैं, पिछले चुनाव में वह कांग्रेस के खाते में चली गई थी. सुरेश गोपी लोकसभा सांसद चुने जाने से पहले राज्यसभा सांसद भी रहे हैं. उन्हें 2016 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था. राज्यसभा में उनका कार्यकाल 2022 तक रहा था।

सुरेश गोपी मूल रूप से केरल के अलप्पुझा के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1958 में हुआ है. उन्होंने कोल्लम से साइंस सब्जेक्ट में डिग्री ली और अंग्रेजी से मास्टर किया. सुरेश का ताल्लुक फिल्मों से भी है. उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम करना शुरू किया और फिर आगे कई फिल्मों में काम किया।

सुरेश गोपी ने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका भी निभाई है. 1998 में आई फिल्‍म कलियाट्टम के लिए उन्हें बेस्‍ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. इसके अलावा वह लंबे समय तक टीवी शो भी होस्ट करते रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH