कॉलेज की छात्रा को नशीली दवा देकर 16 दिन तक रेप , आरोपी के चंगुल से छूटकर बताई आपबीती

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कॉलेज की छात्रा को नशीली दवा देकर 16 दिन तक रेप , आरोपी के चंगुल से छूटकर बताई आपबीती
मेरठ 09 जून 2024 - मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को अगवा कर 16 दिन तक रेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को छात्रा बदहवास हालत में एसएसपी ऑफिस पहुंची और अफसरों से मदद की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि वह स्नातक की छात्रा है। 22 मई को वह जनपद हापुड़ स्थित एक डिग्री कॉलेज में होम साइंस की परीक्षा देने गई थी। 

परीक्षा देने के बाद पक्के बाग पर खड़ी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार वहां आकर रुकी। कार में उसी के गांव का एक युवक मौजूद था। उसने गांव जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही युवक ने उसे कोल्ड्रिंक पिलाई और वह बेहोश हो गई। आंख खुली तो वह एक मकान में थी। उसके साथ कुछ गलत किया गया था। 

उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसे उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और चुप रहने को मजबूर कर दिया। छात्रा का कहना है कि वह 6 जून तक उस मकान में रही। दूध में नशे की गोलियां देकर उसे बेहोशी की हालत में रखा गया। 06 जून को उसने शोर मचाया जिसे सुनकर आस पास के लोग एकत्र हो गये, जिन्होंने उसे कमरे से निकालकर बस में बैठाया और वह अपने घर आ गयी। 

पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर मेडिकल थाने गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसे यहां आना पड़ा है। SSP रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने छात्रा को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उधर, छात्रा के परिजन दहशत में हैं। उनका कहना है कि बेटी बार बार बेहोश हो रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH