छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , हादसे में 25 लोग घायल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , हादसे में 25 लोग घायल
बिलासपुर 02 जून 2024 - बिलासपुर जिले में रविवार को पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पलट गई। जिससे उसमें सवार 9 महिलाएं और 3 बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए। सभी लोग मरहीमाता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, 30 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप (छोटा हाथी) में सवार होकर मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर- बेलगहना के बीच रानी बछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG15 DY 8312 से टक्कर हो गई।

इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण करीब 20 लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका भी शामिल है। वहीं, घायलों में मोहित (24), शिवानी (23), रोहित (35), आदित्य (15), देवेंद्र (15), सतरूपा (45), नेहा (45) और अन्य लोग शामिल हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH