छत्तीसगढ़ - भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से किया रेप , FIR के बाद गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती से किया रेप , FIR के बाद गिरफ्तार
बिलासपुर 02 जून 2024 - न्यायधानी में स्पा सेंटर के मालिक ने अपने ही स्टाफ के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल्ली की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि संचालक ने रेप करने के बाद उसके दो अन्य दोस्त भी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। युवती ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने का भी गंभीर आरोप संचालक पर लगाया है। पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि बिलासपुर के व्यापार विहार में सनराइज थाई बॉडी स्पा सेंटर संचालित है इस स्पा सेंटर में दिल्ली में रहने वाली युवती काम करती थीआरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां बाहर से लड़कियां बुला कर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि रायपुर शंकर नगर में रहने वाले विश्वजीत सेनगुप्ता द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां परोसा जाता था।

दिल्ली से स्पा सेंटर में नौकरी करने आयी युवती का आरोप है कि शुक्रवार की रात मौका पाकर स्पा सेंटर के संचालक विश्वजीत सेनगुप्ता ने पहले तो उसे शराब पिलाया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी जब उसका मन नही भरा तो आरोपी ने युवती को दो अन्य लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा। 

इस घटना से दहशत में आई पीड़ित लड़की किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाते हुए पुलिस थाने पहुंची। पीड़िता ने इस पूरे घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत सेन गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रायपुर में रहने वाले विश्वजीत सेन गुप्ता (43) भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। वह बिलासपुर के व्यापार विहार के पास ब्यूटी पार्लर व स्पॉ सेंटर चलाता है। कुछ समय पहले दिल्ली की 22 वर्षीय युवती काम की तलाश में यहां आई, तब भाजपा नेता और स्पॉ सेंटर संचालक ने उसे काम पर रख लिया और युवती वहां काम करने लगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH