जांजगीर चाम्पा - पूर्व जनपद अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , इलाज के दौरान हुई मौत , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पूर्व जनपद अध्यक्ष पर जानलेवा हमला , इलाज के दौरान हुई मौत , पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर 01 जून 2024 - जांजगीर जिले के रहने वाले पूर्व जनपद अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 मई की रात वह अपनी कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लूटपाट करने के लिए पथराव किया था, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक जांजगीर चाम्पा जिले के रेमंड परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। 23 मई की शाम 6 बजे वे पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद्र चंद्राकर और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर तखतपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गए थे। वहां पर भोजन के बाद वे परसदा लौट रहे थे। 

इसी दौरान सिलपहरी के पास सड़क किनारे खड़े युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया। कार का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से कार के बीच सीट पर बैठे रामचंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान कार चला रहे बालमुकुंद ने स्पीड कम किया तो युवक अपनी बाइक से सृजन फैक्ट्री की तरफ भाग गए। इस घटना में घायल रामचंद्र को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

6 दिन तक चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। TI भारती मरकाम ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया है। घायल की मौत के बाद अब आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH