छत्तीसगढ़ - महिला एवं बाल विकास की मैडम जी ने किया बड़ा खेला , बिना दौरा किये ही कर दिया,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला एवं बाल विकास की मैडम जी ने किया बड़ा खेला , बिना दौरा किये ही कर दिया,,
बिलासपुर 31 मई 2024 - महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्कालीन परियोजना अधिकारी ने क्षेत्र में शासकीय दौरों के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी बिल बनवा कर ट्रेवल्स कंपनी को भुगतान करने के नाम पर शासकीय खजाने को चुना लगा दिया। दो साल पहले हुई शिकायत के मामले में जांच होने पर अब 2 साल बाद सेवानिवृत्ति के पश्चात रिटायर्ड परियोजना अधिकारी ने विभाग में राशि जमा कर दी है। पूरा मामला महिला एवं बाल विकास विभाग का है।

रीना बाजपेयी महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा, बिल्हा–2 में परियोजना अधिकारी के पद थी। इस दौरान अपने पद का फायदा उठा रीना बाजपेयी के द्वारा अपने परियोजना क्षेत्र में दौरा करने के नाम पर श्रीवास्तव टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का वाहन अधिग्रहित करने के एवज में ट्रैवल कंपनी को 04 लाख 22 हजार 100 रुपए का भुगतान 15 किश्तों में कर दिया गया। लेकिन ना तो वाहन अधिग्रहित किया गया और ना ही कोई दौरा किया गया था। 

इस बात की शिकायत 15 दिसंबर 2022 को वरिष्ठ अधिकारियों को की गई। जिस पर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी उमाशंकर गुप्ता को जांच कर अपना प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उमाशंकर गुप्ता ने जांच कर अपना प्रतिवेदन संचालनालय को भेजा। उनके जांच रिपोर्ट में फर्जी बिल के द्वारा 15 किश्तों में शासकीय खजाने को चुना लगाने की पुष्टि हुई।

संचालनालय के द्वारा 17 दिसंबर 2023 को तत्कालीन परियोजना अधिकारी रीना बाजपेयी को नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया। नोटिस का जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं पाए जाने पर 10 मई 2024 को महिला बाल विकास विभाग की संचालक तूलिका प्रजापति ने तत्कालीन परियोजना अधिकारी रीना वाजपेयी को पत्र प्रेषित कर उक्त राशि 15 दिनों में जमा करने के निर्देश दिए। बता दे तब तक रीना बाजपेयी सेवानिवृत्त हो चुकी थीं। उन्होंने संचालक का पत्र मिलने पर 14 मई 2024 को चालान के माध्यम से संपूर्ण राशि जमा कर दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH