सांसद पुत्र व भाजपा प्रत्याशी के काफिले ने चार लोगों को कुचला , दो युवकों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 30-05-2024 12:08:39 AM
Anil Tamboli
सांसद पुत्र व भाजपा प्रत्याशी के काफिले ने चार लोगों को कुचला , दो युवकों की मौके पर ही मौत
लखनऊ 29 मई 2024 - कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण शरण सिंह के काफिले ने चार लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि काफिले में मौजूद फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर कैसरगंज से करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे बाइक सवार को काफिले में मौजूद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बताया जा रहा है कि ये टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक कुछ दूर जाकर गिरे। हादसे में शामिल फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद काफिले में शामिल लोग घायलों की मदद करने के बजाये वहां से फरार हो गए। उधर इस घटना में दोनों युवकों की मौत के बाद जबरदस्त तनाव पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर दिया। बताया जा रहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़े लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को भी शांत कराने का प्रयास किया गया।

हालांकि घटना के वक्त सांसद के बेटे करण उक्त काफिले में मौजूद थे या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों के परिजनों ने घटना को लेकर FIR दर्ज कराई है। इस FIR में करण का नाम नहीं है। परिजनों के मुताबिक घटना के वक्त करण भूषण वहां मौजूद नहीं थे। इसलिए FIR में उनका नाम नहीं दर्ज करवाया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH