छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में दो सगे भाई सहित तीन लोगों की मौत

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाईक , हादसे में दो सगे भाई सहित तीन लोगों की मौत
अंबिकापुर 29 मई 2024 - अंबिकापुर जिले में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो सगे भाईयों समते तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला की है। 

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक अंबिकापुर से बेलदगी जा रहे थे। दुर्घटना में मृत लाल दास और पवन दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई है, वहीं एक अन्य मृतक 55 साल का घूरसाय कंवर है। बलदगी के रहने वाले तीनों अंबिकापुर किसी काम से आये हुए थे। जहां से रात के वक्त वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुए।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8ः30 बजे ग्राम रजपुरीकला के पास बाइक सवार तीनों शख्स पहुंचे ही थे, तभी सड़क किनारे खड़े ब्रेक डाउन ट्रक के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी। हादसा इतना भीषण था कि सिर पर गंभीर चोट आने के कारण पवन दास और लाल दास दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल घूरसाय को डायल-108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले जाया गया।

जहां बुरी तरह से घायल घूरसाय कंवर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात के वक्त सामने से आ रही गाड़ी की हेडलाइट की तेज रोशनी के कारण बाइक चला रहे युवक को ब्रेकडाउन ट्रक देख नही पाया और बाइक उससे जा भिड़ी। तीनों लोगों के सिर और सीने में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गयी। उधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH