तेज रफ्तार SUV और ट्रक में टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के 05 लोगो की मौके पर ही मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार SUV और ट्रक में टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के 05 लोगो की मौके पर ही मौत
हिसार 27 मई 2024 -  हिसार - दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार सेक्टर 27-28 मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक एसयूवी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। 

कार में सवार परिवार के लोग हांसी में रिश्ता तय करने आए थे और वापस जाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक से टकराने के बाद कार 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा के पास मोड मंडी के रहने वाले बग्गा सिंह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने हांसी के ढाणा कलां गांव आए थे। सभी लड़का देखने के बाद वापस सिरसा की तरफ जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। 

सिरसा निवासी सोनू ने कहा कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। सदर थाना जांच अधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। ट्रक और कार के बीच टक्कर के चलते हादसा हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH