46 डिग्री तापमान के बीच अपने चारों तरफ आग जला कर तपस्या कर रहे कमलीवाले बाबा की गर्मी से मौत

उत्तर प्रदेश , 27-05-2024 10:46:26 PM
Anil Tamboli
46 डिग्री तापमान के बीच अपने चारों तरफ आग जला कर तपस्या कर रहे कमलीवाले बाबा की गर्मी से मौत
संभल 27 मई 2024 - उत्तर प्रदेश के संभल में प्रचंड गर्मी के बीच तपस्या कर रहे एक 70 वर्षीय साधु की मौत हो गई है. भीषण गर्मी के बीच यह साधु एक अनुष्ठान के तहत आग जलाकर तीन दिनों के लिए ध्यान कर रहे थे. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

PTI के मुताबिक, अमेठी के रहने वाले कमलीवाले पागल बाबा कैला देवी थाना क्षेत्र के बेनीपुर में पंचाग्नि तपस्या कर रहे थे. यह 'तपस्या' 23 मई से 27 मई तक होनी थी, जिसके लिए उन्होंने संभल के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विनय कुमार मिश्रा से मंजूरी ली थी।

विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को साधु की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय निवासियों के अनुसार, वह भीषण गर्मी के बावजूद अपने चारों ओर अलाव जलाकर तपस्या कर रहे थे और संभवत: गर्मी के कारण उनकी मौत हो गई।

उनके अनुयायियों ने कहा कि वह विश्व शांति और नशीली दवाओं की लत से मुक्ति के लिए समर्पित थे. संभल जिला प्रशासन ने कहा कि उन्होंने विभिन्न स्थानों पर 23 बार इसी तरह की 'तपस्या' की थी. विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि साधु के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है।

लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि कमलीवाले पागल बाबा को इस प्रचंड गर्मी में प्रशासन ने आग जलाकर तपस्या करने की अनुमति कैसे दी और अनुमति देने के बाद वहां चिकित्सा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए. उनके सेवादारों ने भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी जताई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH