जांजगीर चाम्पा - तहसीलदार , उप पंजीयक और पटवारी सहित 10 के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - तहसीलदार , उप पंजीयक और पटवारी सहित 10 के खिलाफ FIR दर्ज , जाने क्या है मामला
जांजगीर चाम्पा 26 मई 2024 - जमीन घोटाले में तहसीलदार, उप पंजीयक, पटवारी समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चांपा तहसील के ग्राम कुरदा में हमनाम व्यक्ति का सरनेम बदलकर जमीन बेच दी थी।पुलिस ने इस पूरे मामले में जमीन का नामांतरण करने वाले तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, रजिस्ट्री कने वाले उप पंजीयक, दो गवाहों , क्रेता और विक्रेता के खिलाफ भादवि की धारा 120 बी, 420, 467, 468, 469, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
इस मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। जिन अदरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें तीन पटवारी , दो तहसीलदार ,1 उप पंजीयक , सहित 10 लोग शामिल हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवाद दायर होने के बाद कार्रवाई हुई है।

जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें विक्रेता संजय कुमार बरेठ , खरीदार साहिल राज देवांगन, गवाह संतोष देवांगन व अभय पांडेय पिता गिरजारमन पांडेय , तत्कालीन पटवारी अरविंद साहू , प्रभारी पटवारी युवराज पटेल , तत्कालीन हल्का पटवारी भूषण मरकाम , तत्कालीन तहसीलदार चांपा डीएस उइके , उप पंजीयक चांपा विजय कुमार दिडतूड़क , तत्कालीन तहसीलदार सरस्वती बंजारे के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

 दरअसल ग्राम पंचायत कुरदा के 15 डिसमिल जमीन को हमनाम होने का फायदा उठाते हुए कुरदा के एक व्यक्ति ने पटवारियों से मिलीभगत कर अपने नाम पर करवा ली। जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसे अपने नाम पर अंतरण भी करा लिया। इसके बाद उसे दूसरे को बेच दी। 

जब वास्तविक मालिक को अपनी जमीन बिकने की जानकारी मिली तो उसन प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां वाद दायर किया। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में दो तत्कालीन तहसीलदार , एक उप पंजीयक, तीन पटवारी , दो गवाह , जमीन खरीदने वाले और जमीन को बेचने वाले सहित दस लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद सभी दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH