सक्ती - SP मैडम के पीठ पीछे सफेद वर्दी वाले कर रहे है बड़ा खेला , हर महीने हो रही है मोटी वसूली

सक्ती , 27-05-2024 7:44:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती - SP मैडम के पीठ पीछे सफेद वर्दी वाले कर रहे है बड़ा खेला , हर महीने हो रही है मोटी वसूली
सक्ती 25 मई 2024 - सक्ती की एसपी IPS अंकिता शर्मा ने जब से पदभार ग्रहण किया है तब से पुलिस विभाग में कसावट देखने को मिल रहा है। सक्ती के 08 थाने और 02 पुलिस चौकी में हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों और कालाधंधा करने वालो में हड़कंप का माहौल है। SP अंकिता शर्मा ने सट्टे के गढ़ सक्ती में सटोरियों के खिलाफ इस महीने जो कार्यवाही की है उससे पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला है और पुलिस पर आमलोगों का विश्वास बढ़ा है।

SP मैडम ने खाखी वर्दी पर तो खासा नकेल कसा है लेकिन सफेद वर्दी वाले SP मैडम की साख पर बट्टा लगाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे है। सक्ती जिले में पदभार ग्रहण करते ही SP मैडम ने हायवे पर हो रही अवैध वसूली पर पूरी तरह लगाम कसा तो सफेद वर्दी वाले इसका तोड़ निकाल लिए अब वे वसूली तो कर करे है लेकिन नजर किसी को नही आ रहा है।

सूत्रों की माने तो यातायात विभाग के जिम्मेदार जिले के सभी ट्रांसपोर्टरो से संपर्क कर महीना बंधवा चुके है और इससे हर महीने 03 लाख से अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों से वसूली करने का जिम्मा एक आरक्षक के मजबूत कंधे पर है तो वही ट्रांसपोर्टरों को फोन पर हड़काने का काम पुलिस का एक छोटा अधिकारी कर रहा है। अब अवैध वसूली का कारोबार किसके इशारे पर चल रहा है ये तो विभागीय जांच के बाद ही स्पस्ट होगा लेकिन यह कैसे ही सकता है कि इस पूरे गोरखधंधे से यातायात प्रभारी अंजान हो।

अवैध वसूली का यह गोरखधंधा कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है। सक्ती शहर के कई रास्तों को भारी वाहन प्रवेश निषेध क्षेत्र बनाया गया है जँहा सुबह 08 से रात्रि 08 तक बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है। लेकिन इन समय पर ट्रांसपोर्टरों के ओवरलोड हायवा और 10 चक्का जैसे भारी वाहन चलते है जो इन आरोपो को सच साबित करते है।

यह बात तो तय है कि सफेद वर्दी वाले इस पूरे गोरखधंधे को SP मैडम के पीठ पीछे अंजाम दे रहे है और इसकी भनक SP मैडम को नही है। अगर SP मैडम की इस बात की जरा भी भनक होतो तो अब तक यातायात विभाग का पोस्टमार्टम हो गया होता। अगर SP मैडम यातायात विभाग में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों से अलग-अलग पूछताछ करे या फिर जितने भी ट्रांसपोर्टर है उन्हें बुला कर परेड कराए तो सच्चाई सामने आ जायेगी।

वैसे तो हमारे पास वो तमाम साक्ष्य मौजूद है जो इस पूरे गोरखधंधे का पोल खोल कर रख देगा। इस खबर के जरिये SP मैडम के संज्ञान में बात लाने की कोशश की गई है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मैडम क्या एक्सन लेती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH