चक्रवाती तूफान 'रेमल' मचा रहा है जमकर तबाही , प्लेन , ट्रेन सब रद्द , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चक्रवाती तूफान 'रेमल' मचा रहा है जमकर तबाही , प्लेन , ट्रेन सब रद्द , जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त
कोलकाता 27 मई 2024 - बंगाल की खाड़ी से उठे रेमल चक्रवात ने पश्चिम बंगाल, असम और बांग्लादेश में खूब तबाही मचाई है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना समेत सात जिलों मे तेज हवाओं के साथ बारिश ने कहर बरपाया। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। वहीं कोलकाता में सड़कों पर जलभराव देखा जा रहा है। कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आधी रात तूफान ने लैंडफाल किया। इसके बाद तटीय इलाकों में 135 किलोमीटर की रफ्तार वाली तेज हवा के साथ भयंकर बारिश होने लगी।

इसी बीच रेमल चक्रवात के बनने का एक वीडियो सामने आया है। डेली स्टार के इस वीडियो में देखा जा सका है कि समंदर के ऊपर किस तरह चक्रवात अपना भयंकर रूप ले रहा है। यह वीडियो डरावना भी लगता है। नीचे मीलों तक फैला समंदर और ऊपर गोल-गोल घूमते घने बादल। देखकर लगता है कि जैसे कोई बड़ी उड़न तश्तरी समंदर पर उतरने की कोशिश कर रही हो। बताया जा कहा है कि यह वीडियो चट्टोग्राम तट का है।

रेमल चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तटीय इलाकों से कम से कम 1 लाख लोगों को निकाला गया है। रविवार को रात करीब 9 बजे रेमल चक्रवात ने बंगाल और बांग्लादेश में लैंडफाल किया था। इका लैंडफाल पॉइंट सागर द्वीप और खेपुपाड़ा के बीच था जो कि कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। 

कोलकाता में 23.9 मिलीमीटर बारिश होने के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को 70 से 110 मिलीमीटर बारिश की भविष्यवाणी की है। रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है जानकारी के मुताबिक चक्रवात की वजह से 394 उड़ानों पर फर्क पड़ा है। इसके अलावा पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH