छत्तीसगढ़ - महिला आबकारी अधिकारी तुलेश्वरी देवांगन का सनसनीखेज VIDEO वायरल , विभागीय जाँच का आदेश

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला आबकारी अधिकारी तुलेश्वरी देवांगन का सनसनीखेज VIDEO वायरल , विभागीय जाँच का आदेश
राजनांदगांव 25 मई 2024 - अवैध वसूली के फोन कॉल से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद महिला आबकारी उप निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। आबकारी के सहायक आयुक्त यदु नंदन राठौर ने उक्त नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सात दिन के भीतर मामले की जांच के लिए वरिष्ठ सहायक आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है। 

दरअसल जिले में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में वाट्सएप कॉल के माध्यम से आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन से बातचीत दिखाई गई है। इसमें देवांगन के द्वारा एक पेटी शराब बेचने पर 200 रुपए अतिरिक्त लेने की बात कही जा रही है। वह इस बात को बार-बार दुहरा रही है कि अब से एक पेटी शराब देने पर 200 रुपए अतिरिक्त लें। 

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद आबकारी के सहायक आयुक्त यदुनंदन राठौर ने इसे संज्ञान में लेते हुए उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सात दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने जिम्मेदारी दी गई है। मामले की जांच तक उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को प्रभार से भी हटाया गया है। 

आबकारी के सहायक आयुक्त यदुनंदन राठौर ने कहा कि इस संबंध में मैंने भी वीडियो देखा है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को प्रभार से हटा दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH