मिनी बस और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 07 लोगो की मौत , 20 से अधिक घायल

देश , 24-05-2024 4:23:24 PM
Anil Tamboli
मिनी बस और ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 07 लोगो की मौत , 20 से अधिक घायल
अंबाला 24 मई 2024 - हरियाणा के अंबाला से सुबह-सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल अंबाला में एक भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली- जम्मू नेशनल हाईवे पर 24 मई की सुबह एक मिनी बस और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि आस-पास के लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा धमाका हुआ हो।

इस जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 20 लोगों के जख्मी होने की बात भी सामने आई है. हालांकि घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल वैष्णो देवी के जा रही एक मिनी बस उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब वह अंबाला के करीब जम्मू नेशनल हाइवे से गुजर रही थी. इस दौरान एक ट्रक और मिनी बस के बीच सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आस-पास के गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस हादसे के बाद वहां पर चीख-पुकार मच गई थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी और बचाव काम में जुट गए. प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू करना शुरू किया. हालांकि इस हादसे में एक परिवार के सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की मानें तो इस हादसे में 7 लोगों की मौत के अलावा 20 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बस में कुल 27 लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे ही उड़ गए. सड़क पर गाड़ी के शीशे और लोगों के खून को देख स्थानीय लोग भी सकते में आ गए।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH