कसाई ने खोले सांसद की हत्या के राज , खाल अलग कर लाश के किये छोटे-छोटे टुकड़े , और फिर,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कसाई ने खोले सांसद की हत्या के राज , खाल अलग कर लाश के किये छोटे-छोटे टुकड़े , और फिर,,
कोलकाता 24 मई 2024 - बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के सिलसिले में पश्चिम बंगाल CID लगातार एक्शन में है. CID ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. यह वही कसाई है, जिसे मुंबई से अन्य आरोपियों ने हत्या के बाद शव को काटने के लिए बुलाया था. वह हत्या से दो महीने पहले ही मुंबई से कोलकाता आया था. CID ने बताया है कि गिरफ्तार संदिग्ध अवैध अप्रवासी है, जो बांग्लादेश का ही रहने वाला है।

गिरफ्तार संदिग्ध शख्स की पहचान 24 वर्षीय जिहाद हवलदार के तौर पर हुई है, जो बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला है. सांसद अनवारुल अजीम की हत्या के मास्टरमाइंड का नाम अख्तरुज्जमां है, जो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है. अख्तरुज्जमां ने ही दो महीने पहले उसे मुंबई से कोलकाता बुलाया था. कसाई ने बताया है कि किस तरह से आरोपियों ने पहले बांग्लादेशी सांसद की हत्या की और फिर उनके शव के टुकड़े कर उसे कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर फेंक दिया।

आरोपी कसाई ने बताया है कि अख्तरुज्जमां के कहने पर उसने और चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों ने मिलकर सबसे पहले सांसद अनवारुल अजीम का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या की. इस पूरे अपराध को कोलकाता के एक फ्लैट पर अंजाम दिया गया. जिहाद हवलदार ने बताया है कि हत्या के बाद बांग्लादेशी सांसद के पूरे शरीर की खाल उतारी गई और सारा मांस निकाला गया. आखिर में पहचान मिटाने के लिए मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए गए।

कसाई ने बताया कि शव के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक पॉली पैक में भरा गया और हड्डियों के भी छोटे-छोटे टुकड़े किए गए. इन सब को छोटे-छोटे पॉली पैक में अच्छे से पैक कर दिया गया. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इन पॉली पैक को उठाया और कभी ट्रेन तो कभी बस के जरिए सफर करते हुए कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर इन्हें फेंक दिया. आरोपी कसाई को अब कोर्ट ले जाया जाएगा और फिर शरीर के हिस्सों को रिकवर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH