छत्तीसगढ़ - पोल्ट्रीफार्म में नाबालिग के साथ गैंगरेप , वारदात के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पोल्ट्रीफार्म में नाबालिग के साथ गैंगरेप , वारदात के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए आरोपी
GPM 23 मई 2024 - पेंड्रा जिले में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में से एक ने पहले नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसाकर बाइक पर घूमने के बहाने मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान आरोपी का दूसरा साथी भी मिला और वे नाबालिग को पोल्ट्रीफार्म ले गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया. वहीं नाबालिग के बेहोश होने पर दोनों पोल्ट्री फार्म में ही उसे छोड़ कर भाग गए. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गांव में रहने वाला आरोपी युवक विवेक पोर्ते लगभग 15 दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक नाबालिग से दोस्ती की. दोस्ती के बाद आरोपी ने नाबालिग को प्यार के झांसे में लिया और मिलने का दबाव बनाने लगा. जिसके बाद नाबालिग बाइक पर घूमने को तैयार हो गई।

घटना वाले दिन आरोपी विवेक पोर्ते का साथी देवन सिंह आयाम भी मिला और वह भी बाइक पर सवार हो गया. जहां दोनों आरोपियों ने पेंड्रा मरवाही मुख्यमार्ग के कोदवाहि गांव के एक सुने पोल्ट्री फार्म में ले गए और एक के बाद एक उसके साथ बलात्कार किया. इस घटना के दौरान नाबालिग बेहोश हो गई लेकिन दोनों दरिंदों को नाबालिग के ऊपर जरा भी दया नहीं आई और पोल्ट्री फार्म में उसे उसी अवस्था में छोड़कर भाग गए।

जब नाबालिग को होश आया तो उसने शोर मचाया तो आसपास के गांव वालों ने पोल्ट्री फार्म का दरवाजा खोला. जिसके बाद युवती के परिजन उसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराए, जिसका इलाज जारी है. इस घटना की शिकायत मिलते ही पेंड्रा पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए जुट गई. इस दौरान पेंड्रा पुलिस की टीम और सायबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH