जांजगीर चाम्पा जिले में मचा आतंक , 08 लोग घायल , घरों में रहने को मजबूर हुए ग्रामीण , पुलिस बेबस
जांजगीर चाम्पा , 23-05-2024 5:01:39 PM
जांजीगर चाम्पा 23 मई 2024 - जिले के बहनीडीह में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। दरअसल बहनीडीह में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने 8 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत बहनीडीह पास से एक पागल कुत्ता भागते हुए बस स्टैंड की तरफ आया और इस दौरान जो भी उसके सामने आया, उसको काट घायल कर दिया। इसी तरह लोगों को काटते और घायल करते हुए जब वो बस स्टैंड पर पहुंचा तो पागल कुत्ते को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
बस स्टैंड में आवागमन करने वाले लोगों को भी पागल कुत्ते द्वारा दौड़ाया गया जिससे बचने के लिए लोग वहां के आस-पास के दुकानों में घुस गए । सभी 8 घायल लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहनीडीह पर चल रहा है।
घायलों में राजकीरण उम्र 40 निवासी दतौद , सुनैना केवट 26 निवासी बहनीडीह , कान्हा उम्र 40 निवासी बहनीडीह , रीना उम्र 47 निवासी जैजैपुर , अशोक साहू उम्र 32 छुरीराकेश, उम्र 21 , बहनीडीह रानी केंवट उम्र 30 निवासी बहनीडीह , रूपनारायण पटेल उम्र 31 निवासी बाराद्वार शामिल हैं।

















