प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , शनिवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 11-10-2020 4:04:02 AM
रायपुर 10 अक्टूबर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल 2,688 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. जिसमे दुर्ग से 112, राजनांदगांव से 138, बालोद से 53, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 67, रायपुर से 328, धमतरी से 94, बलौदाबाजार से 96, महासमुंद से 70, गरियाबंद से 47, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 209, कोरबा से 257, जांजगीर से 268,मुंगेली से 32, गौरेला से 9, सरगुजा से 48, कोरिया से 51, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 31,जशपुर से 23, बस्तर से 130, कोंडागाँव से 72, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 62, कांकेर से 112, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 93 और अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।
2,404 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बता दें कि अब राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,11,654 है।














