धुंए वाला पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट मे हुआ छेद , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
धुंए वाला पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट मे हुआ छेद , गंभीर हालत में हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बेंगलुरू 22 मई 2024 - बीते कुछ सालों में Smoky Paan काफी ज्यादा ट्रेंड करने लगा है। शादी कार्यक्रम के अलावा भी हर शहर में एक दो ऐसी दुकान जरूर मिल जाएगी, जहां Smoky Paan के चाहने वालों की भीड़ दिख जाएगी। Smoky Paan का एक अजीब मामला अब बेंगलुरु में सामने आया है। यहां शादी कार्यक्रम में धुंए वाला पान खाने के बाद 12 साल की बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान 12 साल की बच्ची ने Smoky Paan खाया था और कुछ देर बाद ही उसे पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब बच्ची का इलाज किया गया तो डॉक्टर भी हैरान हो गए क्योंकि Smoky Paan खाने से बच्ची के पेट में छेद हो गया। बच्ची की तत्काल सर्जरी की गई।

नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने लड़की की पहचान गुप्त रखते हुए बताया है कि बच्ची के पेट में छेद ( परफोरेशन पेरिटोनिटिस ) हो गया था, जिसके कारण इमरजेंसी सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पेट के निचले हिस्से में करीब 4x5 सेमी का छेद था, जिसे स्लीव रिसेक्शन के जरिए ठीक किया गया। अब तबीयत ठीक होने के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH