छत्तीसगढ़ - धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
बिलासपुर 22 मई 2024 - मोपका स्थित धान संग्रहण केंद्र में भूसे के ढेर में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। आग की लपटे तेज हुई तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। संग्रहण केंद्र में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात तक आग पर काबू पा लिया है। आग से किसी तरह के नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है। 

मोपका के राजकिशोरनगर रोड में धान संग्रहण केंद्र है। बताया जाता है कि यहां पर बीते तीन सालों से धान नहीं रखा जा रहा है। यहां पर केवल भूसे का ढेर शेष है। 

मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भूसे के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते संग्रहण केंद्र में रखे भूसे में आग फैलने लगी। संग्रहण केंद्र से आग की लपटे उठती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। शाम छह बजे के करीब दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने कोशिश शुरू कर दी। देर रात तक चार दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। यहां पर केवल भूसे का ढेर था। इसे काबू में कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH