पहले बेटी की सहेलियों को मीठी-मीठी बातों में फंसाती महिला , फिर उनसे कराती यह गंदा काम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले बेटी की सहेलियों को मीठी-मीठी बातों में फंसाती महिला , फिर उनसे कराती यह गंदा काम
चेन्नई 22 मई 2024 - चेन्नई पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक 37 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर आरोप है कि वह अपनी बेटी के साथ स्कूल में पढऩे वाली लड़कियों को वेश्यावृत्ति के गड्ढे में धकेल देती थी। पुलिस ने इस गैंग के पास से दो लड़कियों को छुड़ाया है।

दरअसल पुलिस को स्कूल में चल रहे वेश्यावृत्ति के रैकेट के बारे में खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी। इसके बाद  एसीपी राजलक्ष्मी और इंस्पेक्टर सेल्वारानी ने छापा मारा और 18 और 17 साल की दो लड़कियो को छुड़ाया।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक पुलिस ने बताया कि नादिया नाम की महिला इस मामले में मुख्य आरोपी है जो कि अपनी बेटी की क्लासमेट्स को टारगेट करती थी। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वह पहले लड़कियों से बातचीत करती थी और फिर उन्हें डांस क्लास में आने के लिए राजी कर लेती थी। इलके अलावा ब्यूटीशियन का कोर्स कराने का भी झांसा देती थी। वह लड़कियों को पार्ट टाइम काम करके कमाने का लालच देकर जाल में फंसा लेती थी।

नादिया ने कई लड़कियों को 25 से 35 हजार रुपये दिए थे। आरोपी ने ल़ड़कियो को अपने घरों में बहाना बताने की भी ट्रेनिंग दे दी थी। इसके बाद लड़कियों को रात-रात भर के लिए क्लाइंट्स के पास भेज दिया जाता था। कई बार शहर से बाहर भी लड़कियों को भेजा जाता था। जांच में पता चला है कि नादिया के क्लाइंट लड़कियों को लेकर हैदराबाद या दिल्ली भी जाते थे। अगर कोई लड़की विरोध करती थी तो उसे धमकाया जाता था और कहा जाता था कि उसका वीडियो लीक कर दिया जाएगा।

नादिया सोशल मीडिया हैंडल के जरिए क्लाइंट्स को कॉन्टैक्ट करती थी और फिर डील फिक्स करती थी। पुलिस ने बताया कि कुछ क्लाइंट हैदराबाद के रहने वाले थे। वे स्कूल की लड़कियों के नाम पर ज्यादा पैसा देने को तैयार हो जाते थे। नादिया के साथ रामचंद्र, समुति, माया ओली, जयश्री, रमनद्रान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 फोन और एक कार सीज की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH