जांजगीर चाम्पा जिले का यह रेल फाटक इस तारीख से इतने तारीख तक रहेगा बन्द ,,
बिलासपुर , 10-10-2020 11:46:06 PM
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2020 - रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला - अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को, दिनांक 13 अक्टूबर 2020 (मंगलवार) प्रातः 08 बजे से दिनांक 14 अक्टूबर 2020 (बुधवार) शाम 06 बजे तक सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी. 677/29-678/01 पर स्थित रोड अंडरब्रिज (RUB) से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।














