जांजगीर चाम्पा - मुन्ना सिंह की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस पूछताछ में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - मुन्ना सिंह की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस पूछताछ में जुटी
जांजगीर चाम्पा 18 मई 2024 - जिले के ग्राम परसदा में तालाब के किनारे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह चौहान (42) बलौदा निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम परसदा में तालाब के किनारे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना मूलमुला पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मृतक की पहचान मुन्ना चौहान के रूप में की गई। मृतक मुन्ना चौहान के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है जिससे हत्या की आशंका जाहिर नहीं की गई है। मगर मौत कैसे हुई है यह अभी अज्ञात है।

मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी संतोषी चौहान ने बताया कि वह अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके में थी। मुन्ना सिंह चौहान इलाहाबाद में रोजी मजदूरी का काम करता है। वह 24 मार्च को इलाहाबाद से परसदा अपने ससुराल आया हुआ था, जिसके बाद वह वापस चला गया था। पत्नी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही फिर से परसदा आया हुआ था। 

मुलमुला थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकता है। तालाब के आसपास खोजबीन की गई हैं मगर कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH