इस तारीख से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास होगी शुरू , नई गाईड लाईन जारी ,,

छत्तीसगढ़ , 10-10-2020 4:21:40 AM
Anil Tamboli
इस तारीख से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास होगी शुरू , नई गाईड लाईन जारी ,,
रायपुर 09 अक्टूबर 2020 - उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 09 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव धनंजय देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। 

उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। श्री देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा। 
सचिव धनंजय देवांगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों को कम करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति से सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कॉलेजों में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से अनिवार्य रूप से क्लास शुरू किए जाएं। श्री देवांगन ने सभी कॉलेजो में कोरोना से सुरक्षा के सभी उपायों का कढ़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों में निर्माण कार्य, उपकरण खरीदी, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति की भी समीक्षा की। 
बैठक में कुलपतियों ने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अक्टूबर अंत तक घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में मूल्यांकन का कार्य जारी हैै। कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH