छत्तीसगढ़ में ACB की ताबड़तोड़ कार्यवाही , 35 हजार की रिश्वत लेते सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार गिरफ्तार

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ACB की ताबड़तोड़ कार्यवाही , 35 हजार की रिश्वत लेते सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार गिरफ्तार
अंबिकापुर 17 मई 2024 - ACB की टीम ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आज ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रिश्वतखोर अफसरों पर एक्शन लिया है। इसी कड़ी में ACB की टीम ने अंबिकापुर नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार को 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि मो.वसीम बारी के समधी ने वीरेंद्र नगर वाड्फनगर में औद्योगिक प्रयोजन के लिए जमीन के डायवर्सन का आवेदन किया था। उक्त डायवर्सन के लिए SDM कार्यायल से नगर तथा ग्राम निवेश कार्यायल में अनापत्ति के लिए पत्र प्रेषित किया गया था। यहां पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चैहान और सहायक मान चित्रकार निलेश्वर कुमार ध्रुव द्वारा NOC देने के नाम 35 हजार रूपये की मांग की गयी थी। 

इस मामले की शिकायत पीड़ित मो.वसीम ने ACB में की थी। इस शिकायत के बाद आज ACB की टीम ने नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में दबिश देकर 35 हजार रूपये की रिश्वत लेते सहायक संचालत और सहायक मानचित्रकार को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले ACB की टीम ने बिलासपुर में राजस्व निरीक्षक को 01 लाख रूपये की रिश्वत लेते और जल संसाधन विभाग कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। वहीं रायगढ़ जिला के घरघोड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर मिलन भगत को 08 हजार रूपये की रिश्वत लेते ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है।

ACB की टीम ने आज कोंडागांव , बिलासपुर ,अंबिकापुर और रायगढ़ में छापामार कार्रवाई कर 5 रिश्वतखोर अफसरों  के खिलाफ कार्रवाई की है। ACB की इस कार्रवाई के बाद रिश्वतखोर अफसरों के बीच हड़कंम मचा हुआ है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH