छत्तीसगढ़ - ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो नाबालिगों की मौत , गांव में तनाव का माहौल

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार दो नाबालिगों की मौत , गांव में तनाव का माहौल
राजनांदगांव 17 मई 2024 - बाजार अतरिया में सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार दो नाबालिग छात्र की मौत हो गई। मृतक में एक बाजार अतरिया का रहने वाला है, वहीं दूसरा पास के गांव का निवासी है। हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए खैरागढ़ पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 9 बजे एक बाईक पर अमृत वर्मा और मयंक वर्मा (दोनों नाबालिग) खैरागढ़ रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान सामने एक बस चल रही थी। बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवारों की नजर सामने से आ रही ट्रक पर नहीं पड़ी और अनियंत्रित होकर उसकी बाईक सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की। हादसे की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव फैलने की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर भेजा गया। किसी तरह स्थिति पर पुलिस ने काबू किया। ऐसी जानकारी है कि दोनों मृतक 10वीं के छात्र थे। ASP नेहा पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH